फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hindu family worried due to roza of son

इकलौते बेटे के रोजा रखने से हिंदू परिवार सकते में, एसपी से लगाई मदद की गुहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
hindu family worried due to roza of son
रामपुर। एक हिंदू परिवार का इकलौता बेटा परिजनों के अनुसार रोजे रखना लगा है। साथ ही परिजनों के अनुसार युवक अब धर्म बदलने की बात भी परिजनों से कह रहा है, जिससे धर्म परिवर्तन की आशंका ने परिजनों को सकते में ला दिया है। बेटे को समझाने के बाद अब मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को एसपी अंकित मित्तल से मुलाकात कर प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र का मजमून जानकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पत्र में महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसका इकलौता बेटा रोजे रख रहा है और धर्म परिवर्तन की बात कर रहा है जिससे परिजन चिंतित हैं। मां ने पत्र में कहा है कि उसका बेटा कारचोब का काम करता है और इस दौरान वो दूसरे समुदाय के दो लोगों के संपर्क में आ गया और उसके बाद दूसरे धर्म के अनुसार इबादत करने लगा है। मां ने पत्र में कहा है कि उसका बेटा नमाज पढ़ रहा है और रोजे रख रहा है, क्योंकि उसे दो लोगों ने बहका दिया है। अब उसका बेटा धर्म परिवर्तन की बात भी कहने लगा है। उन्होंने एसपी से मिलकर उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराने से रोकने की गुहार लगाई है। मामले में एसपी अंकित मित्तल का कहना है कि मामला सामने आया है और जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed