{"_id":"669ecf4b4b04cc0f38055684","slug":"helper-was-driving-volvo-bus-on-the-highway-without-permit-rampur-news-c-282-1-rmp1004-126288-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिना परमिट हेल्पर दौड़ा रहा था हाईवे पर वोल्वो बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिना परमिट हेल्पर दौड़ा रहा था हाईवे पर वोल्वो बस
Tue, 23 Jul 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/मिलक। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर निजी वोल्वो बस और रोडवेज की एसी जनरथ बस की टक्कर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यात्रियों ने बताया कि हादसे से करीब 20 मिनट पहले उन्होंने रास्ते में एक ढाबे पर नाश्ता किया था, यहां से निकलने के दौरान ड्राइवर ने हेल्पर के हाथों में स्टेयरिंग थमा दिया। जिसके बाद हेल्पर ने वन-वे हुए हाईवे के रांग साइड बस को दौड़ा दिया। कुछ दूर चलने के बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों ने जान गवां दी, जबकि 50 से ज्यादा लोगों की जान जोखिम में डाल दी। वोल्वो बस का परमिट भी खत्म हो चुका है।
हरिद्वार के शांतिकुंज में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर निजी वोल्वो बस से वापिस लौट रही श्रावस्ती के यात्रियों की बस हादसे से महज 20 मिनट पहले ही एक ढाबे पर रुकी थी। ढाबे पर नाश्ता करने के बाद कुछ दूरी पर ही यह हादसा हो गया। निजी वोल्वो बस में श्रावस्ती के ग्राम मल्लीपुर भगवानपुर निवासी घायल सतपाल ने अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि घटना से पहले लगभग 20 मिनट पहले जब बस एक ढाबे पर रुकी थी। जहां लोगों ने चाय नाश्ता भी किया था, ढाबे से जब बस चली तो बस का चालक बस में बैठ गया तथा बस का क्लीनर गाड़ी चला रहा था। बताया कि कुछ सवारियों ने इस पर आपत्ति भी जताई थी, परंतु किसी की बात नहीं मानी और कुछ समय बाद घटना हो गई। सतपाल ने बताया कि क्लीनर इतना एक्सपर्ट नहीं था। यदि ट्रेंड ड्राइवर होता तो शायद घटना भी नहीं होती। बताया कि घटना के समय वह जाग रहे थे। टक्कर लगने के बाद उनका मुंह आगे वाली सीट पर लग जाने के कारण उनके चोट आईं और वह घायल हो गए। वहीं उन्होंने बताया कि हाईवे पर वन-वे के दौरान हेल्पर ने रोड पर रांग साइड गाड़ी को दौड़ाया। यह भी हादसे की मुख्य वजह रही है। हादसे के बाद निजी वोल्वो बस का चालक और हेल्पर दोनों फरार हो गए। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
20 मिनट दौड़ी बस और फिर तेज धमाके के साथ मची चीख-पुकार
रामपुर। अचानक तेज धमाके के साथ बस सामने से आई रोडवेज बस से जा टकराई और यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। दोनों बसों के बीच हुई भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा कितना भीषण था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निजी वोल्वो बस की सीटें तक उखड़ गई थीं। हादसे के बाद बस यात्रियों ने इमरजेंसी गेट के साथ ही खिड़कियों के शीशे तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
मिलक में सोमवार को तड़के हुए हादसे के बाद मिलक से लेकर रामपुर अस्पताल तक कोहराम मच गया। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निजी बस में सवार यात्रियों को पुलिस रोडवेज की दूसरी बस से रामपुर ले आई। जहां कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कई लोग घायल हुए थे। जिला अस्पताल में भर्ती श्रावस्ती निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार के शांतिकुंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां से श्रावस्ती से एक बस बुक कराकर हरिद्वार ले गए थे। तीन दिन कार्यक्रम चलने के बाद हरिद्वार से यह बस कल रात करीब नौ बजे श्रावस्ती के लिए निकले थे। हाईवे पर रूट डायवर्ट था, जिसके चलते बस को सुबह करीब 3.30 बजे एक ढाबे पर रोका गया था। यहां सभी ने ब्रेकफास्ट किया और फिर करीब 4.20 बजे बस आगे के लिए रवाना हुई। दस मिनट ही बस चली थी कि अचानक तेज धमाका हुआ। इसी बस में सवार घायल राम भरोसे का कहना है कि बस में तेज धमाका हुआ और केबिन में बैठे लोग शीशा टूटने और झटका लगने के बाद सड़क पर आकर गिर गए। इसी बस के यात्री राम बहादुर का कहना था कि हालत यह थी कि बस की सीटें उखड़ गई थीं। लोगों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे के बाद कुछ ही यात्री सो रहे थे।
रोडवेज बस में सवार जनपद सीतापुर के खैराबाद निवासी तान्या दूबे ने इलाज के दौरान बताया कि वह गुरुग्राम में आईसीआईसीआई बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बताया कि रविवार की रात 10 बजे वह सीतापुर से दिल्ली के लिए बस में बैठी थी और वह गुरुग्राम ड्यूटी पर जा रही थी।बताया कि घटना के बाद इतनी जबरदस्त आवाज हुई कि लोगों की चीखें निकल गई और सभी लोग घबराने लगे। इसी दौरान उन्होंने इमरजेंसी गेट पर लगे लॉक को हथौड़ी से तोड़ा और बाहर निकली तथा सभी को बाहर निकाला। उन्होंने बताया की टक्कर लगने से बस का मैन गेट क्षतिग्रस्त हो गया था, जहां से यात्रियों का निकलना मुश्किल हो गया।
रोडवेज में सवार जनपद सीतापुर के विकास नगर निवासी शुभम शुक्ला ने उपचार के दौरान बताया कि वह सीतापुर से रविवार की रात 10 बस में बैठे थे। वह रक्षा मंत्रालय में कार्यरत थे। नौकरी के दौरान उनका सूचना मंत्रालय में चयन हो गया था और वह दिल्ली मेडिकल के लिए जा रहे थे। बताया कि कभी सपने में नहीं सोचा था कि इस समय ऐसी घटना हो जाएगी। घटना के दौरान वह सो रहे थे तेज आवाज सुनकर जब वह जागे बस में सीट से टकराने के बाद वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल हो जाने के दौरान उनका मेडिकल अब काफी लंबे समय तक नहीं हो पाएगा और हो सकता है उनकी नौकरी का भी संकट खड़ा न हो जाए
रोडवेज बस में सवार जनपद सीतापुर के खैराबाद निवासी शमशाद दिल्ली में कढ़ाई का कार्य करते हैं।और वह दिल्ली काम पर वापस जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब घटना हुई थी उस समय में वह बस में सो रहे थे अचानक से तेज आवाज हुई और पूरी बस में चीख पुकार मच गई। छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं की चीख पुकार से पूरा मंजर भय मय हो गया था। अनेकों लोग खून में लथपथ नजर आ रहे थे जिन्हें देखकर छोटे-छोटे बच्चे और मासूम घबरा गए। अनेकों सवारियां तो बस में ही बेहोश हो गई थी जिन्हें अस्पताल जाने के बाद होश आया।