फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Heavy vehicles will not run at night for the construction of Ganga Expressway.

Rampur News: गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए रात में नहीं चलेंगे भारी वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not run at night for the construction of Ganga Expressway.
रामपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण को देखते हुए रामपुर से खनन व माल वाहक वाहन अब रात के वक्त संचालित नहीं होंगे। दिन सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वाहनों का शर्तों के साथ संचालन होगा।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस का निर्माण 12 चरणों में कराया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण को देखते हुए यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा पिछले दिनों गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण को समय से पूरा कराए जाने के लिए भारी वाहनों के सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक संचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था। अब इस आदेश में संशोधन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि जिले में अब मालवाहक वाहनों, रेत-बालू से लदे वाहनों का संचालन शाम पांच बजे से सुबह सात बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। अब दिन में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही भारी वाहन शर्तों के साथ चलेंगे। शर्त यह है कि इन वाहनों की गति 30 किमी प्रति घंटा से अधिक नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जनपद में अवैध खनन की गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed