{"_id":"617d8598d4fd3a79e1467c92","slug":"hearing-will-be-on-november-10-in-case-of-violation-of-code-of-conduct-of-azam-khan-and-assault-on-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: आजम खां के आचार संहिता उल्लंघन और पड़ोसी से मारपीट के मामले में 10 नवंबर को होगी सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: आजम खां के आचार संहिता उल्लंघन और पड़ोसी से मारपीट के मामले में 10 नवंबर को होगी सुनवाई
Sat, 30 Oct 2021 11:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:19 PM IST
सार
सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में निर्धारित समय से अधिक समय तक चुनाव प्रचार गतिविधि करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सांसद आजम खां पर लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन के मामले और गंज थाना क्षेत्र में दर्ज पड़ोसी से मारपीट के मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख थी। जिसमें कोर्ट ने अगली तारीख 10 नवंबर तय की है।
विज्ञापन
सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में निर्धारित समय से अधिक समय तक चुनाव प्रचार गतिविधि करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है, जिसमें सपा सांसद आजम खां के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस मामले की शनिवार को कोर्ट में तारीख थी। इसके साथ ही गंज थाना क्षेत्र में आजम खां के खिलाफ दर्ज पड़ोसी से मारपीट के आरोप के मुकदमे की भी शनिवार को कोर्ट में तारीख थी। इन दोनों मामलों में कोर्ट ने अगली तारीख 10 नवंबर तय की है।
विज्ञापन