फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of abdullah azajm

अब्दुल्ला आजम द्वारा गलत शपथ पत्र देने के मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
hearing of abdullah azajm
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ स्वार थाने में गलत शपथ पत्र देने के आरोप में दर्ज मुकदमे की बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अब्दुल्ला आजम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख आठ दिसंबर तय की है।
विज्ञापन

साल 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान स्वार में प्रभारी निरीक्षक राजस्व के पद पर तैनात सोमपाल सिंह ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप है कि चुनाव लड़ने के लिए नाम-निर्देशन के पत्र के साथ अब्दुल्ला आजम ने जो शपथ पत्र दिया था, उसमें उनके द्वारा गलत तथ्य दर्शाए गए थे। इसकी शिकायत पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने चुनाव आयोग से की थी। जिस पर विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

बुधवार को इस मामले की एमपी-एमएलए कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। जिसमें आरोपी अब्दुल्ला आजम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम को मामले की चार्जशीट की नकलें उपलब्ध कराने के आदेश दिए। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए आठ दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed