{"_id":"68a8e12bbb73aeb6e4042124","slug":"health-of-30-girls-suddenly-deteriorated-reached-phc-rampur-news-c-282-1-rmp1020-151983-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 30 बालिकाओं की अचानक तबीयत बिगड़ी, पीएचसी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 30 बालिकाओं की अचानक तबीयत बिगड़ी, पीएचसी पहुंची
विज्ञापन
पटवाई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की करीब 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शुक्रवार दोपहर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। हालांकि, दोपहर दो बजे के बाद अस्पताल पहुंचने पर ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं मिला। इस स्थिति में लैब टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ ने छात्राओं का इलाज किया और उन्हें दवाएं दीं। सभी को घर भेज दिया गया है।
बताया गया कि मौसम में बदलाव के कारण छात्राओं को बुखार, खांसी और हल्के पेट दर्द की शिकायत थी। सभी को आवश्यक दवाएं दी गई हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण वाला ने बताया कि पहले से मौजूद दवाओं से आराम न मिलने पर ही छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया।
इसके अलावा, विद्यालय परिसर में दो छात्राओं को बंदरों ने काट लिया था। उन्हें रामपुर ले जाकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए गए हैं। प्रधानाचार्या ने बताया कि मंगलवार को सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।