फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Health department alert regarding scrub typhus

Rampur News: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Health department alert regarding scrub typhus
रामपुर। डेंगू-मलेरिया से जूझ रहे महकमे के सामने अब स्क्रब टाइफस की नई चुनौती आ खड़ी हुई है। देश के कई हिस्सों में इसके कई केस मिले हैं। इससे जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। हालांकि, जिले में अभी तक कोई भी मरीज स्क्रब टाइफस से ग्रसित नहीं मिला है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू-मलेरिया के साथ वायरल बुखार बराबर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इससे मरीजों की भीड़ इलाज कराने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच रही है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे के सामने स्क्रब टाइफस की नई चुनौती आ खड़ी हुई है। ओडिशा और शिमला राज्य में स्क्रब टाइफस के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि स्क्रब टाइफस के लक्षणों वाले मरीजों का सैंपल लेकर मेरठ जांच के लिए भेजा जाएगा। अभी तक जिले में एक भी मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

---------------


संक्रमण के ये दिखे लक्षण तो तुरंत कराएं जांच

स्क्रब टाइफस के लक्षणों में मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में अकड़न और शरीर में टूटन बनी रहती है। साथ ही कीट के काटने से शरीर पर फफोलेनुमा काली पपड़ी का निशान पड़ जाता है और वह घाव बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---क्या है स्क्रब टाइफस

स्क्रब टाइफस एक संक्रामक रोग है। यह बैक्टीरिया से फैलता है जो ज्यादातर घास, झाड़ियों, चूहों, खरगोशों और गिलहरियों जैसे जानवरों के शरीर पर पाया जाता है। संपर्क में आने पर काटने पर लोग इससे संक्रमित होते हैं।



----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed