फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   headmaster of composite school will learn how to teach

संविलियन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सीखेंगे कैसे चलाएं बेहतर ढंग से स्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
headmaster of composite school will learn how to teach
रामपुर। जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के 297 संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को स्कूल चलाने का तौर-तरीका सिखाया जाएगा। इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन एजुकेशन ने कंपोजिट विद्यालयों में स्कूल नेतृत्व क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट आफ एडवांस स्टडी इन एजूकेशन ने महसूस किया है कि कुछ विषमताओं के कारण उत्तर प्रदेश के कंपोजिट विद्यालयों के संचालन में कठिनाई आ रही है। प्रदेश में 23,733 कंपोजिट विद्यालयों में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाएं एक ही परिसर में संचालित हो रही हैं। इसमें विद्यालय की कार्य संबंधी चुनौतियों का समाधान कर उसे प्रगति की ओर ले जाने की सीख दी जाएगी। संविलियन विद्यालयों में विद्यालय की कार्यात्मक चुनौतियों का समाधान करना और प्रत्येक संविलियन विद्यालय में कार्यात्मक प्रणाली को सुचारू रूप से सही दिशा की ओर ले जाना है। इसके लिए संस्थान संविलियन विद्यालयों से संबंधित जानकारी एकत्र कर इनकेप्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन एजुकेशन संस्थान के प्राचार्य ने सभी मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों से 20 जुलाई तक सर्वेक्षण पूरा करवाने को कहा है। इसकी मदद से विद्यालय की चुनौतियों का समाधान कर प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय की कार्यात्मक प्रणाली को सुचारू रूप से सही दिशा में ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed