फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   He coming to meet a chicken thief, I heard Akhilesh is coming to meet me, he will meet me only:Azam Khan

'एक मुर्गी चोर से मिलने आ रहे हैं': सुना है अखिलेश मुझसे मिलने आ रहे हैं, मुझसे ही मिलेंगे, आजम खां ने कसा तंज

Tue, 07 Oct 2025 09:17 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
He coming to meet a chicken thief, I heard Akhilesh is coming to meet me, he will meet me only:Azam Khan
आजम खां। - फोटो : अमर उजाला

सपा मुखिया के रामपुर आगमन से पहले सपा नेता आजम खां ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश के आने का कोई कार्यक्रम तो है नहीं, सुना है कि अखिलेश उनसे मिलने आ रहे हैं। वह मुझसे ही मिलेंगे और किसी से नहीं।

विज्ञापन


कहा कि यह आप सभी का प्यार है कि एक मुर्गी चोर से मिलने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा घर कोई खरीद ले क्योंकि उनको 34 लाख रुपये का जुर्माना भी भरना है। सपा मुखिया बुधवार को रामपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सपा नेता आजम खां ने बुधवार की शाम को एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि सुना है कि अखिलेश जी आ रहे हैं। वह मुझसे से ही मिलने आ रहे हैं। वह सिर्फ मुझसे ही मिलेंगे और किसी से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता ने कहा कि अखिलेश समेत अन्य समर्थक आ रहे हैं तो यह उन सबका बड़पन्न है कि वह एक बकरी व मुर्गी चोर से मिलने आ रहे हैं। उनको एक ही मुकदमे में 21 साल की सजा हुई। 34 लाख रुपये का जुर्माना भरना है।

उन पर 350 मुकदमे हैं। एक मुर्गी चोर व बकरी चोर कितना जुर्माना दे सकेगा। इसलिए मीडिया के माध्यम से यह कहना चाहूंगा कि मेरा घर कोई खरीद ले,ताकि जुर्माना भरा जा सके। उन्होंने रामपुर के सांसद मोहिबुल्ला नदवी का बिना नाम लिए निशाना साधा।

उनके यहां न आने के सवाल पर कहा कि वह उनको नहीं जानते। यह मेरी बड़ी बदनसीबी कि वह इतने बड़े आलिम को नहीं जानते। मैं उनको जानता ही नहीं हूं। उनकी बात हमारे सामने न करें।

इससे पहले आजम से मिलने के लिए कई समर्थक यहां पहुंचे। यहां दिन भर समर्थकों के आने का सिलसिला जारी रहा। सपा नेत्री सुमैया राणा ने भी मुलाकात की। इस दौरान अन्य समर्थक भी यहां पहुंचे।

सपा नेता आजम खां से मिलने कल रामपुर आएंगे अखिलेश
सपा नेता आजम खां की सेहत का हाल जानने के लिए पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को रामपुर आएंगे। वह यहां पर करीब घंटे भर तक मुलाकात करेंगे। जानकारों की मानें तो इस दौरान दोनों ही नेता आपसी गिले शिकवे को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है।

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सपा नेता आजम खां से मिलने की घोषणा की थी। यह पहला मौका होगा जब रिहाई के बाद आजम से मिलने के लिए सपा मुखिया रामपुर आ रहे हैं। उनके द्वारा कुछ समय पहले कार्यक्रम जारी किया गया था। जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक सपा मुखिया बुधवार को दोपहर 12.30 बजे रामपुर पहुंचेंगे।

वह सीधे सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए पहुंचेंगे। यहां वह करीब एक घंटे तक सपा नेता आजम खां से मुलाकात करेंगे। आजम खां के करीबियों की मानें तो घंटे भर की मुलाकात के दौरान दोनों ही नेता आपस में आपसी गिले शिकवे दूर करेंगे।

अखिलेश आजम की सेहत का हाल जान भी जानेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर सपाइयों के साथ ही प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई हैं। प्रशासन की ओर से तीन मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही सीओ को भी सुरक्षा के लिहाज से लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed