फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ham safar resort issue

डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में एसडीओ के बयान हुए दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
ham safar resort issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें बिजली विभाग के एसडीओ के बयान दर्ज किए गए और जिरह हुई। मामले में अगली तारीख 20 अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ शहर कोतवाली में पांच सितंबर 2019 में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में चोरी से बिजली का प्रयोग होते हुए पाया गया था। इस मामले में उस वक्त डूंगरपुर बिजलीघर के जेई राहुल रंजन ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके बाद इस मामले की सुनवाई एडीजे/स्पेशल जज ईसी एक्ट मोहम्मद रफी की कोर्ट में चल रही है। मामले में बुधवार को कोर्ट में तारीख थी। बिजली विभाग के अधिवक्ता सर्वेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार को कोर्ट में बिजली विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके बाद डॉ. तजीन फात्मा के अधिवक्ता नासिर सुल्तान की ओर से जिरह की गई, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी है। मामले में अगली तारीख 20 अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed