फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Gungun won the race

Rampur News: फर्राटा में गुनगुन ने मारी बाजी

Thu, 05 Dec 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gungun won the race
रामपुर। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। फर्राटा दाैड़ में गुनगुन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में जूनियर वर्ग के बालक व बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ नंद किशोर कलाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उप क्रीडाधिकारी संतोष कुमार ने अभार व्यक्त किया। खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में 100 मीटर दौड़ में गुनगुन ने पहला, हंदिया नूर ने दूसरा, इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में इशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। निविता ने द्वितीय व मसीयत ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में ममता ने बाजी मारी, जबकि निविता ने दूसरा और अदीबा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में स्वाति ने बाजी मारी, जबकि ममता ने दूसरा व अदीबा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में स्वाति ने बाजी मारी। ममता ने दूसरा व गुंजन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में गुनगुन ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और परी ने तीसरा स्थान हासिल किया। त्रिकूद में दिव्या ने बाजी मारी, जबकि सृष्टि द्वितीय व हुजैफा तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में रोशनी ने प्रथम, रानी द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रही। चक्का फेंक में दिव्या ने बाजी मारी। रानी द्वितीय रही। भाला फेंक में स्वाति ने पहला, रानी द्वितीय व तनुश्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर में डॉ अनूप सिंह, मनोज कुमार, अमरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, ओलिंपियन फरहत अली खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed