{"_id":"58ac87374f1c1b0a53b246ad","slug":"gun-shot-women-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध में बदमाशों ने महिला को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के विरोध में बदमाशों ने महिला को गोली मारी, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर/टांडा।
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में परिवार के लोगों से पूछताछ करते एसपी। अमर उजाला
विज्ञापन
घर के बाहर सो रही महिला को लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के बाद एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
टांडा थाना क्षेत्र के गांव झुरकझुंडी में फरमीना (50) पत्नी शराफत पांच बेटों के साथ रहती हैं। परिजन घर के अंदर सो रहे थे जबकि फरमीना घर के बाहर छप्पर के अंदर सो रही थीं। रात करीब साढ़े तीन बजे बदमाशों ने घर के अंदर जाने का प्रयास किया। आहट होने पर महिला जग गई और विरोध पर बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला को तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। बेटे मोहम्मद नबी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन