फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   guest house in jauhar university

जौहर विवि में गेस्ट हाउस निर्माण की जांच शुरू

Tue, 23 May 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 23 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सपा सरकार में जौहर यूनिवर्सिटी में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए सेवन स्टार गेस्ट हाउस की जांच शुरू कर दी गई है।  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री के आदेश पर शुरू की गई जांच में यूनिवर्सिटी के निर्माण संबंधित फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही निर्माण के शासन की ओर से भेजे गए आदेश की प्रति भी मांगी गई है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही इस मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।                        

समाजवादी सरकार में यूपी सरकार के कद्दावर मंत्री रहे आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में लोक निर्माण विभाग की ओर से 212 करोड़ की लागत से बने सेवन स्टार लग्जरी गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया था। गेस्ट हाउस और सड़क का भी निर्माण हो चुका है। अब यह गेस्ट हाउस जौहर यूनिवर्सिटी के लिए ही नहीं बल्कि पूर्व मंत्री आजम खां के लिए भी मुसीबत बन चुका है। सरकार बदलने के बाद गेस्ट हाउस के निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन



अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी गेस्ट हाउस पर सवाल उठा चुके हैं, जिसके बाद इस मामले में उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जौहर यूनिवर्सिटी में लोक निर्माण विभाग के पैसे से बने गेस्ट हाउस और सड़कों की जांच के आदेश दिए थे।  इस आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। जांच के लिए बनाई गई टीम ने अपने स्तर से निर्माण संबंधी पत्रावलियों का अवलोकन शुरू कर दिया है। टीम ने गेस्ट हाउस के निर्माण संबंधी जारी शासनादेश की प्रति भी तलाशनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed