फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   grp returned cash and ornament

साढ़े छह लाख रुपये नगद और एक लाख के जेवर भरा बैग ट्रेन में छूटा, आरपीएफ ने स्वामी को सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
grp returned cash and ornament
रामपुर। रानीखेत एक्सप्रेस से दिल्ली से रानीखेत जा रहे देवर-भाभी का नगदी व जेवर भरा बैग कोच बदलते समय उतरने के दौरान ट्रेन में ही छूट गया। बैग में साढ़े छह लाख रुपये नगद और एक लाख के जेवर थे। बैग ट्रेन में छूटने पर दोनों परेशान हो गए। उन्होंने आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने बैग तलाश कर दोनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को दिल्ली के भजनपुरा निवासी दीपा जोशी अपने देवर शेखर चंद्र जोशी के साथ रानीखेत एक्सप्रेस से दिल्ली से रानीखेत जा रही थीं। दोनों अलग-अलग कोच में सवार थे। हापुड़ में कोच बदलने के दौरान हड़बड़ाहट में शेखर चंद्र जोशी प्लेटफार्म पर गिर गए। इस बीच दीपा जोशी भी ट्रेन से नीचे उतर गईं। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी गई और दोनों की ट्रेन छूट गई। इसके बाद दोनों ने प्लेटफार्म पर ही शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मी को घटना की जानकारी दी गई। जिस पर हापुड़ कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर ट्रेन में सवार आरपीएफ कर्मियों ने कोच में बैग की छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान आरपीएफ कर्मियों को बैग मिल गया। दोनों को बैग मिलने की सूचना दे दी गई। ट्रेन आरपीएफ, रामपुर के कर्मियों की तैनाती थी। उन्होंने बैग रामपुर के आरपीएफ थाने में जमा करा दिया। शुक्रवार की सुबह दीपा जोशी व शेखर चंद्र जोशी रामपुर पहुंचे, जहां आरपीएफ कर्मियों ने औपचारिकता पूरी करने के बाद उनको उनका बैग सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed