फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Greenwood and Sunway School A won the hockey tournament matches

Rampur News: ग्रीनवुड और सनवे स्कूल ए ने जीते हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले

Sat, 09 May 2026 11:13 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 09 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Greenwood and Sunway School A won the hockey tournament matches
रामपुर। इम्तियाज उर रहमान खां मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट लीग हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले दिन खेले गए दो मुकाबलों में ग्रीनवुड स्कूल और सनवे स्कूल ए ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच ग्रीनवुड स्कूल और फिजिकल कॉलेज के बीच खेला गया। ग्रीनवुड स्कूल ने फिजिकल कॉलेज को 5-0 से हराया। ग्रीनवुड के खिलाड़ी उमर ने नौवें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हमदान ने 22वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद उमर ने 24वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा। ग्रीनवुड टीम ने 35वें और 38वें मिनट में दो और गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। फिजिकल कॉलेज की टीम अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला सनवे स्कूल ए और सनवे स्कूल बी के बीच खेला गया। पहले हाफ में सनवे स्कूल ए ने एक गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में टीम ने एक और गोल कर मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में रेफरी की भूमिका अभय सिंह और फैयाज अली ने निभाई। इस अवसर पर मुख्तियार खान, आदिल हसनैन, इशरत अली, इकबाल खान और जावेद खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed