{"_id":"1c0b1a7cbeed4633aa574f27171e7070","slug":"gram-panchayat-chunav-nomination-in-rampur-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ देख अफसरों के फूले हाथ-पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ देख अफसरों के फूले हाथ-पांव
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सैदनगर और बिलासपुर क्षेत्र में नामांकन दाखिल करने का काम पूरा हो गया। नामांकन के लिए देर शाम तक ब्लाक दफ्तर पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ लगी रही। इसे देखकर आरओ और एआरओ के हाथ-पांव फूल गए। शाम तक नामांकन-पत्रों की गिनती का काम ब्लाक दफ्तरों पर चलता रहा।
तीसरे चरण में सैदनगर और बिलासपुर में नामांकन दाखिल करने का काम सोमवार को पूरा हो गया। आखिरी दिन सैदनगर और बिलासपुर में नामांकन दाखिल किया गया। सोमवार सुबह से ही सैदनगर विकास खंड कार्यालय में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इसके बाद नामांकन दाखिल करने का काम शुरू किया गया।
शुरुआत में तो नामांकन दाखिल करने का काम सुस्त गति से हुआ, लेकिन बाद में तेजी पकड़ ली। प्रत्याशी समर्थकों के सात नारेबाजी करते हुए पहुंचने शुरू हो गए। जबर्दस्त भीड़ के कारण अफरातफरी का माहौल रहा। अफरातफरी के बीच यहां पर नामांकन दाखिल करने का काम होता रहा। नामांकन के लिए देर रात तक यहां भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
समर्थकों के सात पहुंचे प्रत्याशियों ने अपनी ताकत का अहसास कराया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का पसीना छूट गया। नामांकन समाप्त होने के बाद नामांकन-पत्रों की गिनती का काम देर शाम तक होता रहा। आरओ गोविंद सिंह ने बताया कि नामांकन दाखिल करने का काम पूरा हो गया है।