{"_id":"61799249b26a9e55702b6e00","slug":"government-working-with-sabka-saath-sabka-vikas-sabka-vishwas-and-everyone-s-efforts-upendra-rampur-news-mbd407629783","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ कार्य कर रही सरकार : उपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ कार्य कर रही सरकार : उपेंद्र
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश सरकार में खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ कार्य कर रही है। सरकार का एक ही उद्देश्य है कि हर जन कल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाया जाए।
बुधवार को राज्यमंत्री रामपुर आए। यहां उन्होंने सबसे पहले गांधी समाधि पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के तहत संवाद एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद जैसे देश के वीरों ने जिस सपने के साथ देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।
उनके सपनों को साकार स्वरूप प्रदान करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ लगातार नवीन कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। इसके बाद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने जिले में निर्मित सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवनों के लिए स्वैच्छिक रूप से भूमि दान करने वाले 12 दानदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया तथा इसी प्रकार पंचायत भवन निर्माण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 12 ग्राम प्रधानों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत उन्होंने 20 लोगों को टूल किट प्रदान की। साथ ही 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन भी प्रदान किए। उन्होंने लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिला अध्यक्ष भाजपा अभय गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।