फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Government accused of snatching leases given for agriculture

Amroha News: सरकार पर कृषि के लिए दिए पट्टे छीनने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Government accused of snatching leases given for agriculture
अमरोहा। कैलसा के गांव सोंडाला फरीदपुर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस की महापंचायत हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अधाना ने प्रदेश सरकार पर किसानों को कृषि के लिए दिए पट्टे छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह गलत है। इसे रोकने के लिए वह संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

महापंचायत में किसानों ने समस्याओं के समाधान की मांग पर हुंकार भरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि साल 1975 में सोंडाला फरीदपुर के किसानों को सरकार ने कृषि योग्य भूमि के पट्टे आवंटित किए गए थे, जिन्हें अब सरकार निरस्त कर रही है। इसके विरोध में संगठन जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन के लिए तैयार है।
विज्ञापन

इसके अलावा घरेलू बिजली के बिल के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह मीटर किसान के हित में नहीं है। इसका संगठन विरोध करता है। प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने संगठन की नीतियाें के बारे में बताया। साथ ही संगठन का विस्तार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अमरोहा संजय प्रधान, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मुरादाबाद राजीव त्यागी, महिला मोर्चा कि तहसील अध्यक्ष अमरोहा रितु देवी को मनोनीत किया। इस दौरान जयवीर सिंह, उदयवीर सिंह, धीरज सिंह, इन्दर नागर, डॉ. नेतराम प्रजापति, सत्यपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed