फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girl student killed by train, father says she sacrificed her life due to teasing

Rampur News: छात्रा ट्रेन से कटी, पिता बोले- छेड़खानी पर दी जान

Sun, 11 Aug 2024 11:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 11 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Girl student killed by train, father says she sacrificed her life due to teasing
केमरी (रामपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शनिवार रात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह कक्षा आठ की छात्रा थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता का आरोप है कि बेटी एक युवक की छेड़खानी से तंग आ चुकी थी। इसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब एक बजे रेलवे द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे लाइन के पास एक शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि एक किशोरी का शव कटा हुआ रेलवे लाइन के बराबर में पड़ा हुआ है। थोड़ी ही देर में मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद शव की शिनाख्त हो गई। मृतका के पिता ने छेड़खानी से तंग आकर जान देने की बात कही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है कि इस मामले में अभी तक उनको कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिता के अनुसार बेटी छह माह की गर्भवती थी
वहीं रविवार को किशोरी के पिता का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा आठ की छात्रा थी। स्कूल आते जाते समय गांव का ही एक युवक उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता था। एक दिन उसकी पत्नी कहीं गई हुई थी और उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी वह युवक मौका देखकर उसके घर से खींचकर अपने घर ले गया, जहां उसको कमरे में बंद कर लिया। घरवालों को पता चलने पर वह अपनी बेटी को वहां से छुड़ाकर ले आए। पिता ने शक जाहिर करते हुए बताया कि उस युवक ने शायद उस दिन उसकी बेटी को कमरे में बंद करके उसकी कोई वीडियो बना ली, जिसकी वजह से उसकी बेटी तब से गुमशुम रहने लगी थी और लोक लिहाज के भय से उसने ये कदम उठा लिया। पिता के मुताबिक रात हादसे के बाद उनको पता लगा कि उनकी बेटी छह माह की गर्भवती थी। शव के साथ बच्चे के अवशेष भी दिखाई दिए हैं। फिलहाल उन्होंने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed