{"_id":"63f084da2ff50a73cc08a147","slug":"girl-student-injured-after-coming-under-the-grip-of-swing-at-shivratri-fair-in-shahbad-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: शिवरात्रि मेले में लगे झूले की चपेट में आई छात्रा, बाल फंसकर उखड़े, हाथ की उंगलियां भी कट गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: शिवरात्रि मेले में लगे झूले की चपेट में आई छात्रा, बाल फंसकर उखड़े, हाथ की उंगलियां भी कट गईं
Sat, 18 Feb 2023 01:29 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमल उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमल उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sat, 18 Feb 2023 01:29 PM IST
सार
Mahashivratri 2023: रामपुर के शाहबाद में महाशिवरात्रि के झूले में बड़ा हादसा हुआ। यहां एक छात्रा एक झूले की चपेट में आ गई। झूले में छात्रा के बाल फंसकर उखड़ गए जबकि हाथ की उंगलियां भी कट गई। किसी तरह छात्रा को स्थानीय लोगों ने बचाया।
विज्ञापन
घायल छात्रा का उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहबाद में महाशिवरात्रि के पर्व पर प्राचीन शिव मंदिर के निकट लगे झूले में छात्रा के बाल आ गए। जिससे छात्रा को चोटें लगी हैं। छात्रा के हाथ की उंगलियां भी कट गई। किसी तरह उसे छुड़ाकर लोग उपचार के लिए सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
दरअसल शाहबाद के मोहल्ला भीतरगांव निवासी महेंद्र इनकी पत्नी लक्ष्मी और बेटी चांदनी (12) प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे। चांदनी परिसर में झूला झूलने के लिए चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला झूलते समय चांदनी के बाल झूले में आ गए। जिससे झूले के चक्कों में बाल बुरी तरह से उलझ गए और बालों के ऊपर की खाल उतर गई। साथ ही हाथ की उंगलियां भी कट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
शाहबाद कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज त्यागी और नरेंद्र कुमार आनन-फानन में घायल बालिका को शाहबाद सीएचसी ले आए। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी भी जय कुमार मिश्रा पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल बालिका के माता-पिता को शाहबाद कोतवाल ने 18 हज़ार रुपये की मदद करते हुए बेहतर उपचार के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि झूला संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिसर से झूला उखड़वा दिया गया है।
विज्ञापन