फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gaurd beaten

जीआरपी सिपाहियों ने गार्ड को पीटा, हंगामा

Mon, 03 Oct 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर  Updated Mon, 03 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

रोजा-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में ड्यूटी करने वाले जीआरपी के सिपाहियों ने शनिवार देररात ट्रेन के गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान गुस्साए यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। जिसकी वजह से करीब ढाई घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी रही। बाद में गार्ड की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं एसपी रेलवे ने आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही सीओ जीआरपी गाजियाबाद को मामले की जांच सौपी गई है। गार्ड के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है।

  शनिवार की देर रात करीब सवा दस बजे रोजा (शाहजहांपुर) से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रामपुर स्टेशन पर पहुंची थी। जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर रुकी तो बरेली से चल रहे जीआरपी के सिपाही महेंद्र और संजीव विकलांग कोच में घुस गए और कोच में सवार विकलांग और महिला यात्रियों के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें बाहर धकेलने लगे। यात्रियों के विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


हंगामा होता देखकर गार्ड पीके चंद्रा भी उतर कर पहुंच गए। उन्होंने सिपाहियों द्वारा विकलांग यात्रियों को पीटने का विरोध कर दिया। इस पर सिपाहियों ने गार्ड को भी जमकर पीट दिया। गार्ड  के हाथ में चोटें आई हैं। जिस पर यात्रियों ने स्टेशन पर सिपाहियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक बीके मीणा भी पहुंच गए। गार्ड को लेकर जीआरपी थाने पहुंचे गए  थे। लेकिन जीआरपी ने वहां से चलता कर दिया। बाद में वह आरपीएफ थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पूरा मामला मुरादाबाद जीआरपी पहुंच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed