फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gandhi and sastri jayanti celebrated in schools

स्कूल-कॉलेजों में भी मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:30 AM IST
सार

स्कूल-कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया।सुंदर लाल इंटर कॉलेज में गांधी जयंती पर प्रधानचार्य संजय कुमार ने ध्वजारोहण किया।संचालन गौरव वार्ष्णेय और मुनीश चंद्र शर्मा ने किया।

विज्ञापन
gandhi and sastri jayanti celebrated  in schools

विस्तार

रामपुर। स्कूल-कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सेंट पॉल्स स्कूल के प्रांगण में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया । विद्यालय के अध्यापक शाह फहद ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।विद्यालय की छात्रा अवनी गोयल तथा हिफ़जा आसिम ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज पाठक जी ने कहा कि आज दोनों ऐसे महान विभूतियों का जन्मदिन है जिनका सारा का सारा जीवन अनुकरणीय है कार्यक्रम का संचालन आमिर अहमद अंसारी ने किया साथ ही समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

शम्सी गर्ल्स इंटर कॉलेज में गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्य अतिया यास्मीन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्राओं को शपथ दिलाई गई। सुंदर लाल इंटर कॉलेज में गांधी जयंती पर प्रधानचार्य संजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। कृ ष्णा विहार स्थित किड्स गार्डन जूनियर हाई स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक और वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक दिलीप सक्सेना, प्रधानाचार्य निहारिका सक्सेना, शिवानी सिंह, मीनू गुप्ता, गीता, प्रियंका, फारेहा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन इंटर कॉलेज में गांधी जयंती के मौके पर प्रधानाचार्य हरीश डूडेजा ने ध्वजारोहण किया। संचालन गौरव वार्ष्णेय और मुनीश चंद्र शर्मा ने किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य लालेंद्र कुमार राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। दीक्षित कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। महाविद्यालय के प्रबंधक विकास दीक्षित ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्राचार्य इंद्र सिंह सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। रामलीला पब्लिक इंटर कॉलेज में भी गांधी जयंती मनाई गई। कॉलेज के अध्यक्ष वीरेंद्र जौली ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कॉलेज के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, प्रबंधक सुभाष चंद्र अग्रवाल, सुनील कुमार गोयल और जयप्रकाश त्यागी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर दिलीप सक्सेना, प्रधानाचार्य शिवांश सक्सेना और शीरिन खां सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज, इस्लाहे कौम हायर सेंकेंडरी स्कूल सहित अन्य स्कूल-कॉलेजों में गांधी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed