{"_id":"58e932a54f1c1b4c3e5ba135","slug":"fraud-with-retired-lecturer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड लेक्चरर से 90 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड लेक्चरर से 90 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में गाजियाबाद निवासी अमित कुमार चौहान से 90 लाख की ठगी के आरोप में कोतवाली में पूछताछ करते सीओ और कोतवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिटायर लेक्चरार से विदेशी कंपनी में धन दोगुना करने के नाम पर गाजियाबाद के एक युवक ने नब्बे लाख रुपये की ठगी कर ली। लेक्चरार की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में उसने एक और युवक नाम बताया है जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजद्वारा निवासी अमरीन शाह सेवानिवृत्त लेक्चर हैं। उनका कहना है कि चार साल पहले काल सेंटर में काम करने वाले एक युवक का फोन आया था। उसने उनकी कई कंपनियों के पालिसी बांड कराए, आईसीआईसी बैंक, आईडीवीआई, एचडीएफसी बैंकों के थे। इनमें कुछ तो बांड ठीक थे, इसीलिए लेक्चरार को भरोसा हो गया और एजेंट के कहन पर चार साल में कई बार ढाई, तीन लाख करके पूरे नब्बे लाख रुपये जमा किए। बाद में परिजनों के जानकारी करने पर विदेशी बैंकों में जमा करने के नाम पर बताए गए बांड फर्जी मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सितंबर 2016 में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने विवेचना में इसी के आधार पर एजेंट के फोन की डिटले निकाली और गाजियाबाद के विजय नगर निवासी अमित चौहान के घर छापा मारकर उसे उठा लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी अमित चौहान ने अपने एक साथी जिसका नाम दुष्यंत है को भी इसमें लिप्त बताया।
विज्ञापन
आरोपी का कहना है कि उसका साथी आए दिन लोगों से किसी न किसी प्रकार की फ्लैक्सी बताकर उनसे रुपये ऐंठने का काम करता था। उसके बाद आरोपी अमित के खाते में पैसे मंगवाया करता था। विदेेशों से आने वाले डालर को चेंज करने के नाम पर उनसे भी ठगी कर लेते था। जहां उसको अपने खाते में ट्रांफसर करने बाद उसको दस प्रतिशत दिया करता था। जिससे अमित का खर्चा पानी भी चल जाता है। इसी तरह अमरीन शाह से नब्बे लाख में ठगी की गई है। पुलिस दुष्यंत को भी काल डिटेल के आधार पर तलाश रही है।