फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four persons arrested in dispute

प्राइवेट बस के चालक और हेल्पर के साथ मारपीट और फायर झोंकने के आरोप में चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
four persons arrested in dispute
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में निजी बस को रोककर चालक और हेल्पर के साथ मारपीट कर बस के शीशे तोड़ने और फायर झोंकने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारो के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किए है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के चौधरियान स्याना निवासी सलीम की निजी बस बरेली से पानीपत के बीच चलती है। इसी रूट पर मेरठ के किठौर निवासी शहनवाज की बसें भी चलती हैं। एक ही रूट पर दोनों की बसों के चलने के कारण दोनों संचालकों में विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते 30 जनवरी की देर रात को शहनवाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलीनगर जनूवी बाईपास पर बस को रोक लिया था। आरोप है कि चालक सलीम और हेल्पर को बस के अंदर ही बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे। इस बीच सलीम ने शोर मचा दिया था। बाद में दोनों किसी तरह जान बचाकर भागे तो एक युवक ने फायर झोंक दिया था। बाद में सलीम की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, शनिवार को पुलिस ने इस मामले में मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के ललयाना गांव निवासी सरताज, शान मोहम्मद, मोइन खान और हापुड़ के बदरखा गांव निवासी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारो के कब्जे से एक तमंचा, चार कारतूस और एक चाकू बरामद किए हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed