फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four people travelling in an e-rickshaw were injured in a collision with a dumper driver

Rampur News: डंपर चालक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four people travelling in an e-rickshaw were injured in a collision with a dumper driver
रामपुर। टांडा गांव से शाहबाद आ रहे ई-रिक्शा सवारों को पीछे से आ रहे एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार युवती व दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर मारकर डंपर समेत चालक भाग निकला।
विज्ञापन

टांडा गांव निवासी नन्हे के ई-रिक्शा में बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के सोहना गांव निवासी हरपाल की पत्नी लोंगश्री, उनकी बेटी शिवानी दवा लेने के लिए शाहबाद आ रही थीं। ई-रिक्शा में सवार चतरपुर गांव निवासी तौफिक की पत्नी खेरुल निशा भी बैठी हुई थीं। ई-रिक्शा चालक नन्हे के अनुसार शाहबाद-आंवला रोड स्थित भगवंतपुर गांव के मजार के पास पीछे से आ रहे डंपर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया और चालक समेत सभी लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ई-रिक्शा चालक नन्हे और खेरुल निशा की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों के परिजनों ने दुर्घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed