फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four hours jam nanital hiway

नैनीताल हाईवे चार घंटे रहा जाम

Sun, 21 May 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/रामपुर Updated Sun, 21 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर शनिवार को एक ट्रक खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इस दौरान जाम में फंसे यात्री बेहद परेशान रहे।

नैनीताल हाईवे पर शनिवार की अपराहन करीब 12 बजे रामपुर से रुद्रपुर जा रहा एक ट्रक अचानक नैनीताल हाईवे स्थित डाकखाना रोड के पास खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे- धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो र्गइं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया।
विज्ञापन

जाम का आलम यह हो गया कि यात्री बेहद परेशान हो गए। जाम की खास वजह नगर में फैला अतिक्रमण और साप्ताहिक पैठ भी रही। हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेंग- रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम तक खुलवाया। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस प्रशासन व व्यापार मंडल को कोसा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि ट्रक को तो कुछ ही देर बाद हाईवे से हटवा दिया गया था। पुलिस सुबह से ही हाईवे पर जाम को लेकर अलर्ट थी और बाजार की  भीड़ के कारण वाहन रेंग- रेंग कर गुजरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे बंगाली कालोनी निवासी श्यामल मिर्धा व ग्राम दलकी के प्रधान धर्मपाल गंगवार व सकटुआ के प्रधान लखवीर सिंह लड्डू का कहना था कि डीएम के आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन ने व्यापार मंडल के साथ जाम से निपटने की मजबूत रणनीति अभी तक बनाई ही नहीं है। डंडिया निवासी सुभाष गोयल व ग्राम बेगमाबाद के प्रधान राजेंद्र सिंह मिंटू व अहरो के पूर्व प्रधान शौकतयार खां का कहना है कि शनिवार के दिन का जाम सभी को रुला देता है। वहीं, अरोरा कालोनी निवासी कुलविंद्र सिंह बाजबा व पंजाबी कालोनी निवासी सोनू बंसल व मोनू बंसल का कहना है कि बाजार के दिन लगने वाले जाम के कारण बच्चों को खुद ही भीषण गर्मी में स्कूल से लाना पड़ता है। वहीं, एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही बैठक करके जाम की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed