{"_id":"66916e52e3fcafadca0f0b6a","slug":"former-mp-jayaprada-performed-jalabhishek-in-rathonda-temple-rampur-news-c-282-1-rmp1006-125592-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पूर्व सांसद जयाप्रदा ने रठौंडा मंदिर में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पूर्व सांसद जयाप्रदा ने रठौंडा मंदिर में किया जलाभिषेक
Fri, 12 Jul 2024 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। रामपुर की पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने मिलक क्षेत्र के ग्राम रठौंडा स्थित भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
रामपुर कोर्ट से बरी होने के बाद शुक्रवार को जयाप्रदा ग्राम रठौंडा स्थित श्री वामेश्वर महादेव के मंदिर पहुंचीं और उन्होंने वहां लगभग आधे घंटे तक विधि विधान पूजा अर्चना कीं और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर परवह स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मिलीं और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पूर्व सांसद जयाप्रदा का एक आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में रामपुर कोर्ट से उनका वारंट हो गया था। कोर्ट ने उन्हें साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया था। शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा ने रठौंडा पहुंचकर क्षेत्रवासियों से चर्चा की और कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जो भी आदेश होगा, वह उसका पालन करेंगी। उन्होंने कहा कि इस मंदिर से और उनका पुराना रिश्ता रहा है। यहां आती रहूंगी। इस मौके पर मंदिर के पुजारी ने उन्हें भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग की तस्वीर भी भेंट की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य टेकचंद गंगवार, रवि गंगवार, गोपाल गुप्ता, सत्यम आदि मौजूद रहे।