फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Former city police chief's testimony in witness intimidation case completes, cross-examination pending

Rampur News: गवाह धमकाने के मामले में पूर्व शहर कोतवाल की गवाही पूरी, जिरह बाकी

Thu, 17 Sep 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Former city police chief's testimony in witness intimidation case completes, cross-examination pending
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ गवाह को धमकाने के मामले में बुधवार को पूर्व शहर कोतवाल गजेंद्र पाल त्यागी कोर्ट में पेश हुए, जहां उनकी गवाही हुई। उनकी गवाही पूरी हो गई, लेकिन जिरह अभी बाकी है। अब मामले की सुनवाई 24 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

गवाह को धमकाने का मामला मोहल्ला बेरियान निवासी नन्हे की ओर से दर्ज कराया गया था। उन्होंने 17 अगस्त 2022 को शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि वह डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में वादी हैं। डूंगरपुर प्रकरण में भी आजम खां आरोपी हैं।
विज्ञापन

घटना के दिन कुछ लोग उनके घर आए थे और आजम खां के खिलाफ गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत पर आजम खां समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रहा है। इसमें आजम खां व अन्य पर आरोप तय हो चुके हैं और गवाही की प्रक्रिया चल रही है। अभियोजन ने पूर्व कोतवाल को भी गवाह बनाया है। वह घटना के समय शहर कोतवाली के प्रभारी थे और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह कई तारीखों से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे, जिस पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। बुधवार को पूर्व कोतवाल कोर्ट में पेश हुए।

एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार पूर्व कोतवाल ने कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराए हैं। उनसे जिरह होनी है। मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।
0000
सामूहिक अवकाश पर रहे अधिवक्ता
रामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान किया था। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह के अनुसार बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed