Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   For first time in 22 years no member of Azam Khan s family in assembly

आजम के परिवार का राजनीतिक सफर खत्म?: 22 साल के बाद पहला मौका, विधानसभा में खां परिवार का नहीं होगा कोई सदस्य

Wed, 15 Feb 2023 08:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 Feb 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
अब्दुल्ला आजम 2017 और 2022 में स्वार सीट से विधानसभा का चुनाव जीते। हालांकि दोनों बार उनकी विधायकी चली गई। अब्दुल्ला की विधायकी जाने के बाद यह पिछले 22 सालों में पहला मौका है जब विधानसभा में आजम परिवार का कोई सदस्य नहीं है।
loader
For first time in 22 years no member of Azam Khan s family in assembly
आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी की सियासत में आजम खां परिवार का अच्छा रसूख रहा है। खुद आजम खां 10 बार विधानसभा के चुनाव जीत चुके हैं। वो एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं तो एक बार लोकसभा का चुनाव भी जीते हैं। उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा एक बार राज्यसभा की सदस्य रहीं हैं तो एक बार विधानसभा का उपचुनाव जीता है। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम 2017 और 2022 में स्वार सीट से विधानसभा का चुनाव जीते। हालांकि दोनों बार उनकी विधायकी चली गई। अब्दुल्ला की विधायकी जाने के बाद यह पिछले 22 सालों में पहला मौका है जब विधानसभा में आजम परिवार का कोई सदस्य नहीं है।

वैसे आजम खां राजनीतिक सफर लगभग 45 साल का है। आजम खां रामपुर विधानसभा सीट से 12 बार चुनाव लड़े हैं जिसमें उनको 10 बार जीत हासिल हुई है। आजम खां ने विधानसभा का पहला चुनाव 1977 में लड़ा था, जिसमें हार का सामना करना पड़ा। 1980 के विधानसभा चुनाव से आजम खां की जीत का सफर शुरू हुआ जो 1996 तक जारी रहा। 1996 तक वो लगातार पांच बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। 1996 में वो विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के अफरोज अली खां से हार गए। 

इसके बाद सपा की ओर से उनको राज्यसभा में भेज दिया गया था। इसके बाद आजम खां 2002 से 2022 तक फिर से लगातार पांच बार विधानसभा का चुनाव जीते। 2019 में आजम खां ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सांसद बनने के बाद आजम खां ने विधानसभा की सीट छोड़ दी थी।

इसके बाद रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने जीत हासिल की। इसके अलावा आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम 2017 और 2022 में स्वार विधानसभा सीट से निर्वाचित जरूर हुए, लेकिन दोनों बार उनकी विधायकी चली गई।   इस तरह यूपी की सियासत में 22 सालों में यह पहला मौका है जब विधानसभा में आजम खां के परिवार का कोई सदस्य नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed