{"_id":"68ed61369305aba9a20c99f2","slug":"food-safety-department-raided-and-destroyed-contaminated-sweets-rampur-news-c-15-1-mbd1058-750666-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, दूषित मिठाई की नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, दूषित मिठाई की नष्ट
विज्ञापन
रामपुर। त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में 11 से 13 अक्टूबर तक चले विशेष अभियान के दौरान करीब 40 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई गई और 12 लीटर सरसों के तेल को सीज किया गया।
अभियान के तहत मिलक स्थित मनोज स्वीट हाउस और बन्द्रा स्वीट से ली गई मिठाई के नमूने लिए गए। रठौंडा चौराहे पर श्री श्याम स्वीट और गोविन्द स्वीट से करीब 10 किलो दूषित मिठाई बरामद हुई। बरेली गेट स्थित इरफान स्पेलर से 12 लीटर सरसों के तेल को सीज किया गया।
मोबाइल वैन लैब के जरिये 265 विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया और 40 नमूनों की निशुल्क जांच में से नौ मानकों पर खरे नहीं उतरे। कुल 12 नमूने विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि त्योहारों तक पूरे जिले में अभियान जारी रहेगा।