{"_id":"6638112b945b90aa92041846","slug":"five-people-injured-in-fighting-between-two-parties-rampur-news-c-282-1-smbd1025-121208-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल
विज्ञापन
रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष के व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला किया, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर जानलेवा हमला आदि धाराओं में पिता पुत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव उधमपुर निवासी भूपराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके गांव के सुरेश पाल व सत्यम उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। शनिवार की शाम उनके भाई श्यामलाल दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि सुरेश पाल ने उनके भाई की दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान सुरेश पाल ने फोन करके अपने पुत्र सत्यम को बुलाया। सत्यम अहरो गांव की तरफ से अपनी मां ममता देवी को लेकर बाइक से आ रहा था।
आरोप है कि सत्यम ने तेज गति बाइक से उनके पुत्र पुरुषोत्तम व कायमगंज गांव के अतहर व शकील को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस बीच अनियंत्रित बाइक सवार दोनों मां-बेटे नाली में गिरकर घायल हो गए। रिपोर्ट में दर्शाया है कि इसके बाद सुरेश पाल अपने घर से तमंचा लेकर भागता हुआ आया और तमंचे से उनके पुत्र पुरुषोत्तम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
इस दौरान पुरुषोत्तम ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों ने घटना की वीडियो व फोटो भी खींच लिए। आरोप है कि इसके बाद सभी लोगों ने उसके पुत्र व उन्हें मारा पीटा। घटना के बाद घायल थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर सुरेश पाल व उनके पुत्र सत्यम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।