{"_id":"60584ee44b1b43060c2064f3","slug":"five-detained-for-allegedly-involved-on-brothel-racket-in-spa-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, डॉक्टर और दो युवती समेत पांच हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, डॉक्टर और दो युवती समेत पांच हिरासत में
Tue, 23 Mar 2021 12:00 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में चल रहे स्पा सेंटर पर रविवार रात पुलिस ने छापा मारकर वहां से एक डॉक्टर और दो युवती समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला का कहना है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लोगों में एक आरोपी शाकिब खुद को डॉक्टर बता रहा है। शाकिब रामपुर के सिविल लाइंस का निवासी है। इस सेंटर को सतीश चौहान का नाम का व्यक्ति चला रहा था।
विज्ञापन