फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   First Rosa today, Taraweeh prayers performed on Tuesday night

पहला रोजा आज, मंगलवार रात अदा की गई तरावीह की नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
First Rosa today, Taraweeh prayers performed on Tuesday night
रामपुर के शाहबाद में रमजान में सहरी के लिए खजला और फैनी खरीदते लोग। संवाद - फोटो : RAMPUR
शाहबाद (रामपुर)। मुकद्दस माह रमजान बुधवार से शुरू होगा। इससे पहले मंगलवार को लोगों ने सहरी के लिए खरीदारी की और घरों पर भी रमजान माह को लेकर तैयारियां मुकम्मल कीं। मस्जिदों में साफ-सफाई की गई। वहीं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण जारी की गई गाइडलाइन के अनुपालन में नमाजियों की संख्या सीमित रहेगी।
विज्ञापन

माह ए रमजान में मस्जिदों और घरों में इबादत की जाएगी। मुस्लिम समाज के लोग इस माह में तीस दिन तक रोजे रखेंगे और अधिक से अधिक इबादत करेंगे। इसके साथ ही जकात और खैरात भी अदा करेंगे। रमजान का पाक महीना बड़ी फजीलत वाला होता है। पूरे महीने में हर मस्जिद और घर में कुरआन पाक की तिलावत की जाएगी। इस महीने में अल्लाह शैतान को कैद कर देता है। रमजान से पहले अधिकतर मस्जिदों को रंगवा और पुतवा दिया गया और मंगलवार तक साफ-सफाई से लेकर सजावट तक पूरी कर ली गई। मंगलवार रात में तरावीह की नमाज अदा की गई। वहीं, इस बार भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर पिछले साल की तरह मस्जिदों में नमाजियों की संख्या सीमित रहेगी। इस संबंध में सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की थी। जिसके बाद जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने माह-ए-रमजान में हर दिन की नमाज, जुमे की नमाज और तरावीह में पांच नमाजियों के ही मस्जिदों में नमाज पढ़ने का बयान जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed