{"_id":"584da5f34f1c1bc8402c3bf4","slug":"firing-om-photo-studio","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख रंगदारी न देने पर फोटो स्टूडियो पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख रंगदारी न देने पर फोटो स्टूडियो पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूूूूरो/ रामपुर
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के पान दरीबा में फायरिंग के बाद फोटो स्टूडियो के बाहर जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के पान दरीबा में दिनदहाड़े फोटो स्टूडियो स्वामी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर कुछ लोगों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग से बाजार में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गंज थाना क्षेत्र के घेर पीपला वाला निवासी फिरोज का पान दरीबा में फोटो स्टूडियो है। फिरोज का आरोप कि दोपहर के समय वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान मुन्ना कुरैशी और उसका एक रिश्तेदार वहां पर पहुंच गए। फिरोज से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। रंगदारी न देने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी लोग फायरिंग करते हुए मौका पाकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
गोली चलने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बाद मेें मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी लोग जब तक मौका पाकर वहां से फरार हो चुके थे। बाद में पुलिस पीड़ित फिरोज को थाने ले आई। जहां फिरोज की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग से बाजार में लोग दहशत में आ गए थे।
विज्ञापन