{"_id":"65de5c82beeb67eaf90aff44","slug":"firing-between-two-parties-in-milak-area-student-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1004-116973-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मिलक क्षेत्र में दो पक्षों में फायरिंग, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मिलक क्षेत्र में दो पक्षों में फायरिंग, छात्र की मौत
Wed, 28 Feb 2024 03:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सिलईबड़ा गांव में मंगलवार को सरकारी जमीन पर डाॅ.भीमराव आंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाए जाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर फायरिंग व पथराव हुआ। फायरिंग में गोली लगने से परीक्षा देकर लौटे दसवीं के छात्र सुमेश की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए। सीओ की गाड़ी भी पथराव की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि छात्र की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है, जबकि एसपी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को हंगामे के बीच कब्जे में ले लिया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए भेजा है। गांव में तनाव बना हुआ है, अफसरों ने घटना स्थल पर डेरा डाल लिया है। एसपी ने इस पूरे मामले की जांच के भी निर्देश दे दिए हैं।
मिलक क्षेत्र के सिलईबड़ा गांव में करीब 15 दिन पहले प्रशासन ने ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाया था। कब्जा हटने के बाद इस जमीन को खाली छोड़ दिया गया था। दलित वर्ग के कुछ लोग इस जमीन पर अंबेडकर पार्क बनाकर यहां पर डाॅ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाना चाहते थे। सोमवार को कुछ लोगों ने जमीन पर अंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाया तो इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। जिसको लेकर दोनों पक्षाें विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से फायरिंग व पथराव होने लगा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही काफी देर तक फायरिंग व पथराव होता रहा। इस बीच गोली लगने से गांव निवासी 17 वर्षीय हाईस्कूल के छात्र सुमेश पुत्र गेंदन लाल की मौत हो गई। सुमेश सुबह ही दसवीं की परीक्षा देकर वापस लौटा था। गोली व पथराव में गांव निवासी अमित पुत्र ओमकार व रमन पुत्र वीर सिंह भी जख्मी हो गए। पथराव में पुलिस क्षेत्राधिकारी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। छात्र की मौत के बाद यहां हंगामा और बढ़ गया। लोगों ने छात्र के शव पार्क के सामने रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यहां हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गोली से छात्र की जान गई है साथ ही दो लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने भरोसा दिलाया कि कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक पुलिस अफसर मौके पर डटे हुए हैं। एसपी ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप निराधार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।