फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fire on electric workers

बिजली लाइन काटने गई टीम पर झोंका फायर

Thu, 18 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर  Updated Thu, 18 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
fire on electric workers
गंज थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराते बिजली विभाग की टीम के सदस्य।

विज्ञापन

ओटीएस के बारे में बताने और चेकिंग को निकली बिजली विभाग की टीम पर एक शख्स ने मारपीट कर फायरिंग कर दी। टीम द्वारा कनेक्शन न होने पर आरोपी के घर की लाइन काटने की कार्रवाई की जा रही थी। इससे गुस्साए आरोपी ने पहले कर्मी से मारपीट की और उसके बाद घर की छत से फायर झोंक दिया। टीम के सदस्य भी जान बचाकर मौके से भागे और सीधे पुलिस थाने पहुंच गए। जेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।      

घटना गंज थाना क्षेत्र के खटकान मोहल्ले की है। जेई शाहबाद गेट जफल इकबाल अपनी टीम के सदस्यों कुंवरपाल सिंह, परवेज, सोनू, डालचंद्र, फरीद, ताज मोहम्मद, सगीर, नदीम के साथ खटकान मोहल्ले में ओटीएस के तहत बकाएदारों को राजस्व जमा करने के लिए संपर्क कर रहे थे। साथ ही ऐसे घरों को चेक किया जा रहा था जिनमें मीटर लगे हुए नहीं थे। इसी दौरान मोहल्ले के हसीन खान के घर पहुंचकर जब टीम ने बिल मांगा तो उसने बिल होने से इंकार कर दिया। जेई के अनुसार आरोपी ने कनेक्शन के लिए फाइल जमा किए जाने की बात कही जिस पर उससे कनेक्शन कराकर मीटर लगाने के बाद ही बिजली उपभोग करने को कहा गया। इसके बाद जेई ने कर्मियों को लाइन काटने के लिए कहा जिस पर हसीन खान की बिजली कर्मियों से कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि गुस्साए हसीन खान ने संविदा कर्मी ताज मोहम्मद पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। मारपीट होते देख मौके पर अन्य लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बीच-बचाव कर हसीन खान को घर में भेज दिया। आरोप है कि घर में जाने के बाद हसीन खान ने छत से टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें बिजली कर्मी बाल-बाल बच गए। फायर होने पर बिजली कर्मी जान बचाने की नीयत से मौके से भाग गए और गंज थाने पहुंच गए जहां पर जेई जफर इकबाल की तहरीर पर पुलिस ने हसीन खान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed