फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir on four persons

दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
fir on four persons
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को बच्चे सहित मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मायके पहुंची महिला ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई और शिकायत पत्र दिया। इसके बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गड्ढा कॉलोनी निवासी रजनी की शादी सात साल पहले बिलासपुर थाना क्षेत्र के सैनीनगर निवासी दिनेश के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। मगर, शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नही थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग करने लगे थे। आरोप है कि बीस नवंबर को मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर बच्चे सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने मायके में रहने लगी थी। आरोप है कि 15 दिसंबर को महिला अपने मायके में अकेली थी। इस दौरान ससुराल वाले एक कार से आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान महिला ने शोर मचा दिया। जिस पर सभी मौके से फरार हो गए। बाद में महिला ने घटना की जानकारी सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई और शिकायत की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने दिनेश,पप्पू,राजेश और लीलावती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed