{"_id":"611567408ebc3e44fb402979","slug":"fir-on-five-persons-rampur-news-mbd399084937","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से गेहूं खरीद में केंद्र प्रभारी समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से गेहूं खरीद में केंद्र प्रभारी समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवाई (रामपुर)। गेहूं खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। खतौनियों में हेराफेरी करने के बाद सैकड़ों क्विंटल गेहूं क्रय केंद्रों पर डाल दिया गया। मामला पकड़ में आ जाने के बाद पीसीएफ के प्रबंधक ने केंद्र प्रभारी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीसीएफ के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने पटवाई थाने में इसी क्षेत्र के बिचपुरी गांव निवासी कल्लू, नरखेड़ा निवासी करन सिंह, मथुरापुर निवासी लज्जावती और किरा स्थित उप सहकारी समिति के केंद्र प्रभारी मनोज कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है इन लोगों ने खतौनियों में हेराफेरी करके फर्जीवाड़ा करके सैकड़ों क्विंटल गेहूं बेच दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिचपुरी निवासी कल्लू ने क्रय केंद्र पर 61 क्विंटल गेहूं विक्रय किया था। जबकि, मौके पर कॉलोनी बसी हुई पाई गई। इसी क्रम में लज्जावती ने 96 क्विंटल गेहूं विक्रय किया था, जोकि अन्य गांव के लोग उस पर खेती करते पाए गए। करन सिंह ने 98 क्विंटल गेहूं विक्रय किया था। मौके पर कोई भी फसल होने का प्रमाण जांच में नहीं पाया गया। जबकि, उप सहकारी समिति के केंद्र प्रभारी मनोज कुमार इस सब में संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। इस रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद से धान और गेहूं के बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है।