{"_id":"637fb29c9fbb956d8c1a6045","slug":"fir-on-14-persons-rampur-news-mbd448408878","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: राणा मिल के अध्याशी और गन्ना महाप्रबंधक समेत चौदह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: राणा मिल के अध्याशी और गन्ना महाप्रबंधक समेत चौदह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। गन्ने की अवैध खरीद करने के मामले में गन्ना सचिव ने राणा शुगर मिल के महाप्रबंधक और अध्यासी समेत 14 लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने राणा मिल पर पहुंचकर गन्ने से लदी 12 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया। भाकियू संगठन समेत सभी ने मिल पर बाहर बहेड़ी से गन्ना मंगवाने का आरोप लगाया था। हंगामा होने पर ट्रैक्टर चालक फरार हो गए थे। उधर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आलाधिकारियों को सूचित कर बुला लिया। सूचना के बाद एसडीएम सुनील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह, गन्ना इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह,गन्ना सचिव रोशन सिंह पहुंच गए थे। उधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शाहबाद पुलिस भी पहुंच गई थी। मिल के बराबर में खड़ी गन्ने से लदी अवैध ट्रैक्टर ट्रॉलियां को देखकर एसडीएम नाराजगी व्यक्त की थी। एसडीएम ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। जांच में 12 ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लदा गन्ना अवैध पाया गया। इसके बाद शाहबाद गन्ना सचिव रोशन लाल की तहरीर के आधार पर राणा शुगर मिल के अध्यासी गुरबख्श सिंह, गन्ना महाप्रबंधक केपी सिंह और 12 अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक एवं मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 22(बी) में रिपोर्ट दर्ज की है।