फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against three persons

ग्राम प्रधान के साथ छेड़खानी में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

क्षेत्र के एक गांव की ग्राम प्रधान ने थाने पहुंचकर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।किसी तरह ग्राम प्रधान अपने आप को बचाकर वहां से घर पहुंची।बाद में पटवाई थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
fir against three persons

विस्तार

पटवाई। क्षेत्र के एक गांव की ग्राम प्रधान ने थाने पहुंचकर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि शनिवार को वो गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा करने के बाद ग्राम प्रधान वापस अपने घर आ रही थीं। आरोप है कि मंदिर के बाहर बैठे तीनों आरोपियों ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान पर फब्तियां कसने लगे। फब्तियों का विरोध करने पर आरोपियों द्वारा ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज की गई। किसी तरह ग्राम प्रधान अपने आप को बचाकर वहां से घर पहुंची। जिसके बाद परिजनों को घटना से अवगत कराया। बाद में पटवाई थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed