फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against 13 persons

ईओ पर हमले के मामले में 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fir against 13 persons
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथिन/थर्माकोल जब्त करने के लिए की गई छापेमारी के दौरान तमाम व्यापारी एकत्र हो गए थे और ईओ का घेराव कर लिया था। इस बीच किसी ने ईओ पर पीछे से हमला कर दिया था। उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया था। इससे हंगामा खड़ा हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अब इस मामले में 13 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक नबंवर को नगर पालिका की ओर से पॉलीथिन की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की गई थी। अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार टीम के साथ पुराना गंज स्थित मंगल की पैठ पर चेंकिग कर रहे थे। यहां उन्होंने दो दुकानों पर छापेमारी कर करीब दस किलोग्राम थर्माकोल के उत्पाद बरामद किया था। इससे बाजार में हड़कंप मच गया था। तमाम व्यापारी एकत्र हो गए थे और हंगामा शुरू कर दिया था। इस बीच किसी ने पीछे से ईओ पर किसी चीज से हमला कर दिया था। उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया था, जिसके बाद ईओ ने तुरंत अपना मोबाइल वापस ले लिया था। व्यापारी नारेबाजी करते हुए ईओ की गाड़ी के आगे बैठ गए थे। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। व्यापारियों और पालिका कर्मचारियों में जमकर नोकझोंक हुई थी। पुुलिस ने अब इस मामले में अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार की तहरीर के आधार पर पुराना गंज निवासी शोभित, विश्वनाथ, पंकज गुप्ता सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed