फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers' uproar over non-crushing of sugarcane in sugar mill

Rampur News: चीनी मिल में गन्ने की पेराई न होने पर किसानों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar over non-crushing of sugarcane in sugar mill
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रुद्र बिलास चीनी मिल में नौवें दिन भी गन्ने की पेराई न होने पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने मिल के प्रधान प्रबंधक से भी नोकझोंक की। प्रधान प्रबंधक ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह पांच दिसंबर से मिल में गन्ने की पेराई विधिवत शुरू कर देंगे।भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के तमाम कार्यकर्ता शनिवार की दोपहर ब्लॉक अध्यक्ष हरदीप सिंह के नेतृत्व में रुद्रविलास चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने चीनी मिल में गन्ने की पराई न होने पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद वह प्रधान प्रबंधक आरके जैन से मिले। उन्होंने प्रधान प्रबंधक से भी जमकर नोकझोंक की और तत्काल चीनी मिल चलाने की मांग की। प्रधान प्रबंधक ने किसानों को बताया कि मिल में कोई तकनीकी खराबी है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र ही मिल को चलाने के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि गन्ने की पेराई के लिए मिल के बॉयलरों में जो बगास डाली जा रही है वह सड़ी और गली हुई है। किसानों ने मिल के प्रधान प्रबंधक पर भी मिल संचालक में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। प्रधान प्रबंधक ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह व्यवस्थाओं को बेहतर कर रहे हैं और पांच दिसंबर तक चीनी मिल में गन्ने की पेराई का कार्य शुरू कर देंगे। इसके बाद किसान अपने घरों को चले गए। इस मौके पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष हरदीप सिंह, मनिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, जगजीत सिंह, कृपाल सिंह, मलकीत सिंह, राजवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed