फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers allege malpractice at ultrasound centres, protest

Rampur News: किसानों ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लगाया धांधली का आरोप, प्रदर्शन

Tue, 14 Apr 2026 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers allege malpractice at ultrasound centres, protest
रामपुर। अल्ट्रासाउंड सेंटरों में धांधली और स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने आरोप लगाया कि जनपद के अधिकांश अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं रहती और तकनीशियन से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सब नोडल अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है, जिससे मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सकों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिना वैधानिक अनुमति के एलोपैथिक पद्धति से इलाज किया जा रहा है और इंजेक्शन तक लगाए जा रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है। इसके अलावा किसानों ने आवारा पशुओं से फसल नुकसान, खराब फसल का मुआवजा, रुद्र-बिलास चीनी मिल के नवीनीकरण और गांवों में मच्छररोधी छिड़काव की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शोएब इजहार खान, निर्मल सिंह, हड़ताल सिंह यादव, ठाकुर श्यामवीर सिंह, नवाब अली, शकील अहमद, मुबारक हसन, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed