फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer who went to work on the farm was fired due to election rivalry, injured

खेत पर काम करने गए किसान पर चुनावी रंजिश के चलते किया फायर, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer who went to work on the farm was fired due to election rivalry, injured
टांडा। गांव मानकपुर में चुनावी रंजिश के चलते किसान को गोली मारकर घायल कर दिया गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। किसान को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, घायल व्यक्ति के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला टांडा थानाक्षेत्र के ग्राम मानकपुर बंजरिया का है। गांव निवासी ब्रह्मजीत सिंह सुबह अपने खेत पर गया था। आरोप है कि उसी वक्त गांव के कुछ व्यक्ति ब्रह्मजीत सिंह के खेत पर पहुंचे और उन पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से ब्रह्मजीत सिंह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं, फायर की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल किसान को रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, परिजनों का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते ब्रह्मजीत पर हमला किया गया है। परिजनों ने मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed