फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer crossing the road dies after being hit by a truck, jam occurs

Rampur News: सड़क पार कर रहे किसान की ट्रक की टक्कर से मौत, लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer crossing the road dies after being hit by a truck, jam occurs
रामपुर। घर लौट रहे नगर निवासी धर्मसिंह (55) को सड़क पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे मार्ग आधा घंटे तक जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।दढ़ियाल में मोहल्ला फत्तावाला निवासी धर्मसिंह किसान थे। वह रविवार देर शाम घर लौट रहे थे। काशीपुर मार्ग पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जिससे मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ जमा होने से मार्ग पर यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर टांडा कोतवाल सुरेंद्र सिंह पचौरी व चौकी इंचार्ज दढ़ियाल राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। करीब आधा घंटा बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed