फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Excavation of ponds from city to villages started

शहर से लेकर गांवों तक तालाबों की खुदाई का कार्य शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Excavation of ponds from city to villages started
रामपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार जनपद की नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित तालाबों की खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्र में स्थित तालाबों की जल संरक्षण एवं सुंदरीकरण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए नगर पालिका और नगर पंचायतों में कम से कम दो तालाबों की खुदाई और सुंदरीकरण कराना ही चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविन्द्र कुुमार मांदड़ के निर्देशों के बाद रामपुर, शाहबाद, मसवासी, स्वार, टाण्डा, मिलक, बिलासपुर आदि नगर पालिका और नगर पंचायतों में तालाबों की खुदाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि तालाबों को जल संग्रह के साथ ही साथ सुंदरीकरण के दृष्टिकोण से भी मॉडल तालाब के रूप में विकसित कराए जाएं। नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के दौरान अधिकतम जल संग्रहण एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से जनपद में व्यापक स्तर पर तालाबों की खोदाई के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में विभिन्न ग्राम पंचायतों में 1208 तालाबों पर खुदाई एवं पौधरोपण की कार्य योजना है, जिनमें से 244 तालाबों पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इन 244 तालाबों पर प्रतिदिन औसतन नौ हजार मानव दिवसों का सृजन किया जा रहा है। 453 तालाबों का स्टीमेट तैयार हो गया है तथा जियो टैगिंग की कार्रवाई की जा रही है। जियो टैगिंग के उपरांत यथाशीघ्र खुदाई का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद कार्य को गति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा प्रभु दयाल ने बताया कि विकासखंड बिलासपुर में 42, विकासखंड चमरौआ में 18, विकासखंड मिलक में 63, विकासखंड सैदनगर में 26, विकासखंड शाहबाद में 45 तथा विकासखंड स्वार क्षेत्र में स्थित 50 तालाबों पर खुदाई एवं सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। शेष तालाबों के बारे में स्टीमेट, जियो टैगिंग सहित अन्य अभिलेखीय कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत बाहरी राज्यों से वापस आने वाले कामगारों को रोजगार मुहैया कराने के दृष्टिकोण से तालाबों पर खुदाई का कार्य व्यापक स्तर पर शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य है कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के दौरान किसी भी कामगार को रोजगार एवं आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही जनपद में वृहद पौधरोपण के लिए गड्ढा खुदान का कार्य भी कराया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में चिन्हित स्थलों पर 1400 गड्ढों की खुदाई कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed