फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Examinations will be held in council schools from 18th to 24th September

Rampur News: परिषदीय स्कूलों में 18 से 24 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं

Sun, 15 Sep 2024 06:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Examinations will be held in council schools from 18th to 24th September
रामपुर। बेसिक शिक्षा परिषदीय स्कूलों में 18 से 24 सितंबर तक दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी। रामपुर में 14 सौ से ज्यादा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब ढाई लाख छात्र पंजीकृत हैं, जो परीक्षा देंगे। 18 सितंबर को पहले दिन पहली से पांचवीं तक की कक्षा के हिंदी मौखिक और सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं होंगी, जबकि 6, 7 व 8वीं कक्षा तक के छात्र बेसिक क्राफ्ट, खेल एवं शारीरिक शिक्षा और स्काउटिंग की परीक्षा होगी। 19 सितंबर को पहली पाली में दूसरी व तीसरी कक्षा का गणित, तीसरी, चौथी व पांचवीं कक्षा की हिंदी की लिखित परीक्षा होगी। जबकि सातवीं व आठवीं कक्षा की विज्ञान की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में तीसरी से आठवीं तक संस्कृत की परीक्षा होंगी। 20 सितंबर को पहली पाली में तीसरी कक्षा हिंदी, चौथी से आठवीं तक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दूसरी से आठवीं तक अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 23 सितंबर को पहली पाली में दूसरी कक्षा की हिंदी, तीसरी कक्षा की सामाजिक विज्ञान, चौथी से आठवीं तक की गणित की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में तीसरी से आठवीं तक कला व संगीत की परीक्षा होगी। 24 सितंबर को पहली पाली तीसरी से पांचवीं तक नैतिक शिक्षा की परीक्षा होगी। छठी की विज्ञान और सातवीं और आठवीं की हिंदी की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में छठी से आठवीं तक पर्यावरणीय अध्ययन की परीक्षा होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों को परीक्षा की तिथि भेज दीं हैं, अनुशासित तरीके से परीक्षा होंगी। जिसके लिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed