फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex governer azeez qureshi

राज्यपाल अजीज कुरैशी की रामपुर में है ननिहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
ex governer azeez qureshi
रामपुर। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने से रामपुर फिर सुर्खियों में आ गया है। रामपुर में उनके बयान और उस पर प्रतिक्रियाओं को सोशल मीडिया पर खासी तरजीह मिल रही है। यह संयोग ही है कि इस बार के रामपुर दौरे पर उनकी बयानबाजी विवाद और बहस का सबब बन गई, जबकि वह इससे पूर्व न केवल कई दफा रामपुर दौरे पर आ चुके हैं बल्कि इस शहर से उनका पुराना नाता भी है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल के करीबी बताते हैं कि रामपुर के बजोड़ी टोला मोहल्ले में में उनकी ननिहाल थी। हालांकि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त उनकी ननिहाल पक्ष के लोग पाकिस्तान चले गए थे। इसके बाद भी अजीज कुरैशी कई बार रामपुर आते रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहते हुए भी उनके रामपुर में कई दौरे हुए थे। सपा सांसद आजम खां के परिवार से मुलाकात के अलावा वह रामपुर नगर के एक अन्य राजनीतिज्ञ के घर भी कई बार आए थे। सपा से उनकी नजदीकी बढ़ने के बाद उनके इस करीबी राजनीतिज्ञ ने सियासी बंदिशों के कारण उनसे दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल उनके करीबियों से लेकर आम लोगों तक अजीज कुरैशी का शनिवार का दौरा, उनका बयान और उनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चर्चा में हैं। सियासत और कानून के जानकारों का मानना है कि पूर्व गवर्नर के खिलाफ राजद्रोह समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने का यह पहला मामला होगा। काफी वर्ष पहले राज्यपाल रहते हुए रामनरेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन वह मामला रिश्तेदारों द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed