फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Engineering student beaten publicly for complaining about bad food in the mess

Rampur News: मैस में खराब खाने की शिकायत पर इंजीनियरिंग छात्र को सरेआम पीटा

Fri, 26 Jul 2024 05:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Engineering student beaten publicly for complaining about bad food in the mess
रामपुर। राजकीय पाॅलीटेक्निक कालेज के हास्टल में चल रहे मैस मे छात्रों को खराब भोजन दिया जा रहा है। इसकी शिकायत जब छात्रों ने की तो मैस संचालकों ने सोनभद्र निवासी इंजीनियरिंग के छात्र को सरेराह जमकर पीटा, जिससे ह चोटिल हो गया। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मैस चलाने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के ग्राम बागेसोटी निवासी पंकज यादव रामपुर में राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है। वह कालेज के हास्टल में रहता है। पंकज का आरोप है कि मैस में हर रोज खराब खाना दिया जा रहा है,जिसकी शिकायत भी की गई साथ ही इसका विरोध भी किया गया। विरोध करने पर चार लोगों ने उस वक्त उस पर हमला कर दिया जब वह सिविल लाइंस में बाजार से वापस लौट रहा था। आरोप है कि इससे पहले मोहम्मद जैद पाशा,आसिफ जमाल,फिरोज और कामेंद्र सैनी ने उसे धमकाया भी थी। आरोप लगाया कि चारों लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और बैल्टों और डंडों से पीट दिया। शोर मचाने पर चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहम्मद जैद पाशा, आसिफ जमाल,फिरोज और कामेंद्र सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस इंसपेक्टर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed