फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   employment fare on 15 september

15 सितंबर को होगा ऑनलाइन रोजगार मेला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
employment fare on 15 september
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 15 सितंबर को आयोजित कराए जाने वाले रोजगार मेले में कंस्ट्रक्शन उद्योग की प्रतिष्ठित कंपनी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लारसन एंड टुब्रो लिमिटेड भाग ले रही है। इस कंपनी द्वारा मोबाइल नंबर 8267006405 से ऑनलाइन व वीडियो कॉलिंग के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी सुमति मिश्रा ने बताया कि कंपनी द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 100 पद विज्ञापित किए गए हैं, जिसके सापेक्ष सेवायोजन पोर्टल पर अभी तक मात्र 73 अभ्यर्थियों द्वारा ही साक्षात्कार के लिए आवेदन किया गया है। एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड देहरादून में सिक्योरिटी गार्ड के पदों की संख्या 200 है, जिस पर अभी तक मात्र 23 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया है। जेनेवा काप्स साइंस प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पदों की संख्या 111 हैं, जिस पर अब तक मात्र चार आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिभागी कंपनियों द्वारा कुल विज्ञापित पदों की संख्या 693 है, जिसके सापेक्ष रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु अभी तक मात्र 254 अभ्यर्थियों द्वारा ही आवेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में सम्मलित होने के लिए सेवायोजन पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड से अपना यूजर अकाउंट खोलें और डैशबोर्ड आप्शन में जाकर समस्त नौकरियों की कैटेगिरी में जाकर जिला रामपुर का चयन, (रोजगार मेला रिक्त प्रदर्शित करें) पर क्लिक करें, तब रामपुर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियां प्रदर्शित होंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए 14 सितंबर आवेदन की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed